Maiya Samman Yojana 2nd Installment– मैया सम्मान योजना की पहली किस्त झारखंड सरकार के द्वारा 18 अगस्त को महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत अब तक राज्य के लाखों महिलाओं को पहली किस्त की राशि ₹1000 प्राप्त हो चुकी है।

Table of Contents
जिन भी महिलाओं को पहली किस्त की राशि मिल चुकी है अब उन्हें दूसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है और वे जानना चाहती है कि आखिरकार दूसरी किस्त उन्हे कब तक प्राप्त होगें? योजना का लाभ देने के लिए अबतक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हुआ है। 45,36,597 महिलाएं सम्मान राशि से अबतक आच्छादित हुईं हैं। हर महीने की 15 तारीख तक खाते में सम्मान राशि भेजने का आदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया है।
Maiya Samman Yojana 2nd Installment
यदि आप भी मैया सम्मान योजना की दूसरी किस्त कब मिलेगी? के बारे में जानना चाहती है तो आज का ये पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में हम आपको Maiya Samman Yojana 2nd Installment से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं तो आप लेख में अंत तक बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को करम पर्व की पूर्व संध्या पर बोकारो के ललपनिया क्षेत्र में स्थित लुगुबुरु में घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ से मैया सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी करेंगे। इसके तहत वह राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में सम्मान राशि का हस्तांतरण करेंगे। इससे पहले विभिन्न चरणों में पहली किस्त का हस्तांतरण मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है।
मैया सम्मान योजना दूसरी किस्त के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद अब 18 से 20 वर्ष की महिलाओं को भी मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है।
- जल्द इन्हें भी सम्मान राशि मिलने लगेगी। इससे पहले 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को योजना से जोड़ने का प्रविधान था।
- मैया सम्मान योजना की दूसरी की राशि आवेदन करने वाली महिलाओं को प्राप्त होगा।
- साथ ही जिन महिलाओं के आवेदन को अप्रूवल मिल गया है उन्हें भी दूसरी किस्त की राशि प्राप्त होगी।
- झारखंड राज्य की गरीब परिवार की महिलाओं को ही केवल मैया सम्मान योजना की दूसरी किस्त मिलेगी।
- इन सबके अलावा झारखंड राज्य की ऐसी महिला जिन्होंने आवेदन किया है एवं जिनके नाम मैया सम्मान योजना की लाभार्थी सूची में शामिल है उन्हें लाभ मिलेगा।
मैया सम्मान योजना की लाभार्थी सूची चेक कैसे करें
- मैया सम्मान योजना की लाभार्थी सूची चेक आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीके से कर सकती हैं,
- ऑफलाइन लिस्ट चेक करने हेतु महिलाओं को सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत कार्यालय, पंचायत सेवक या ग्राम प्रधान से संपर्क करना है
- जहां से आपको अपने ग्राम पंचायत के लाभार्थी सूची प्राप्त होगी।
- जिसमें अगर आपका नाम होता है तो आपको इस योजना से हर महीने 1000 रुपए की किस्त प्राप्त होगी।
- इसके अलावा राज्य की महिलाएं मैया सम्मान योजना की लाभार्थी सूची को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकती है।
मैया सम्मान योजना दूसरी किस्त में कितने पैसे मिलेंगे?
- मैया सम्मान योजना के अंतर्गत दूसरी किस्त में राज्य की महिलाओं को ₹1000 प्राप्त होंगे।
- जैसा कि आपको पता है झारखंड सरकार ने मैया सम्मान योजना का शुरुआत करते दौरान ऐलान किया था की इस योजना से प्रति वर्ष महिलाओं को ₹12000 प्राप्त होंगे।
मैया सम्मान योजना लाभ तथा उदेश्य
- सरकार ये ₹12000 की राशि महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹1000 की किस्त में ट्रांसफर करेगी।
- पहले किस्त में महिलाओं को ₹1000 मिली हैं इसी प्रकार से दूसरे किस्त में भी महिलाओं को ₹1000 ही प्राप्त होगी।
- अब 18 से 20 साल की महिलाओं को भी मिलेगा मुख्यमंत्री के आदेश और राज्य मंत्री परिषद की ओर से लाभ, अब 18 से 20 साल की महिलाओं को भी मिलेगा मुख्यमंत्री मान सम्मान योजना से जुड़ना शुरू।
- जल्द ही अन्य लोगों को भी सम्मान राशि मिलना चाहिए।
- इससे पहले 21 से 50 साल की महिलाओं को जोड़ने की योजना बनाई गई थी।
